Monday, June 1, 2009

इसलिए जताती हैं वे सेक्स में अरुचि...


इसलिए जताती हैं वे सेक्स में अरुचि...
लंदन. महिलाओं में सेक्स की इच्छाओं में कमी आ जाने के पीछे एक नया पेंच निकलकर सामने आया है। एक शोध में पाया गया है कि समय से पहले मेनोपॉज की वजह से लगभग महिलाओं में सेक्स की चाहत कम पड़ जाती है।इस समस्या से समाधान के लिए डॉक्टरों ने इंटरिंसा नाम के अनोखे नुस्खे की खोज की है। महिलाओं में सेक्स समस्या को दूर करने में यह काफी मददगार साबित होगा।दवा बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल का कहना है कि इस दवा को वायग्रा नहीं समझना चाहिए लेकिन इसको (इंटरिंसा) महिलाओं के पेट पर बांधने के बाद काफी कम मात्रा में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन शरीर के अंदर जाता है जिससे सेक्स की चाहत अपने बढ़ जाती। डॉक्टरों का मानना है कि यह सेक्स की चाहत में तत्काल प्रभाव से इजाफा नहीं करता है लेकिन इससे कुछ हद तक तो जरूर फायदा महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
क्या कहना है डॉक्टरों का..
महिलाओं पर किए गए शोध पर अमेरिका के डेजी नेटवर्क के डॉक्टर ने बताया कि समय से पहले मोनोपॉज की समस्या का शिकार हो रही महिलाओं के लिए यह नुस्खा काफी कारगर साबित हो सकता है।डॉक्टर के मुताबिक यह सेक्स की इच्छा में इजाफा तो करता ही है साथ ही उन्हें अन्य तरह की परेशानियों से भी छुटकारा दिलाएगी।वहीं रॉयल कॉलेज के डॉक्टर जिम केनेडी का कहना है कि माहौल के चलते भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा में कमी आ जाती है। यह एक मनोवैज्ञानिक कारण है। महिलाओं को सही माहौल और वातावरण को भी ध्यान देना चाहिए।

उस समय सबसे उत्तेजित रहती हैं महिलाएं...


उस समय सबसे उत्तेजित रहती हैं महिलाएं...
लंदन. अगर आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपके पास होना बेहद जरूरी है। जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ बेम्बर्गन के शोधकर्ताओं ने सैकड़ो महिलाओं पर किए गए एक रिसर्च में पाया कि किस समय महिलाओं के साथ सेक्स करने में ज्यादा आनंद की अनुभूति होती है।सेक्सोलोजिस्टों के मुताबिक मासिक पूरा हो जाने के पांच से सात दिन तक महिलाएं सेक्स के मूड में ज्यादा होती हैं क्योंकि मासिक पिरियड पूरा होने के बाद सेक्स के लिए जवाबदार गिने जाने वाले हार्मोस सक्रिय हो जाते हैं। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने युवतियों के ब्रेइन वेब्ज पर काफी रिसर्च किया, जिसमें पाया गया कि मासिक पिरियड के पांच से सात दिन में सेक्स करना ज्यादा ही आनंद की अनुभूति कराता है साथ ही इस लाभ कम से कम 12 दिनों तक रहता है।वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के साइक्रियाट्रिक मेडिसिन के प्रोफेसर क्लेटन ने कहा कि मासिक पिरियड के बाद महिलाओं में सेक्स की तीव्र इच्छा जागृत होना स्वाभाविक है, क्योंकि इन दिनों में गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।इस सर्वे में 1000 युवाओं और महिलाओं को शामिल किया गया, जिसमें हर एक महिला ने यह बताया कि मासिक पीरियड के पांच से सात दिनों में वे भरपूर सेक्स का आनंद चाहती हैं। इस समय में किए गए सेक्स में जो आनंद आता है व अन्य दिनों के मुकाबले कहीं अधिक होती है।इन सबके उपरांत सर्वे में यह भी पाया गया कि महिलाओं के साथ उनके सेक्स पार्टनर का इन दिनों के बीच किया जाने वाला सेक्स वैवाहिक संबंधों को सुखी बनाता है और भविष्य में दोनों के बीच सेक्स को लेकर दूरियां कभी नहीं आती। लेकिन अधिकतर शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं को इस पीरियड में अपने सेक्स पार्टनर को सहकार देना जरूरी है। अगर इन दिनों पार्टनर को सहकार न दे तो महिलाओं में उनकी सेक्स की भूख कभी नहीं मिटाया जा सकता है। परिणाम स्वरूप सेक्स लाइफ में तनाव आ जाता है।