Saturday, October 31, 2009

स्मृति विशेषः एक जादुई व्यक्तित्व

राजकिशोर Saturday, October 31, 2009 02:28 [IST]
स्मृति विशेषः श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व में जादू था, इसमें कोई शक नहीं है। राजनीति विज्ञान में करिश्माई नेतृत्व का अध्ययन किया जाता है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया जा सका है कि कोई करिश्माई नेता बनता कैसे है।इंदिरा गांधी का आकषर्ण किस बात में निहित था? जाहिर है, किसी एक विशेषता से कोई करिश्मा खड़ा नहीं होता। इंदिराजी में एक आभिजात्य था। यह आभिजात्य उनके पिता जवाहरलाल नेहरू में भी था, लेकिन उनके व्यक्तित्व के अधिकांश पहलू जनसाधारण के बीच इतने खुले हुए थे कि वहां रहस्य नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी। इसके विपरीत, इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व काफी हद तक रहस्यपूर्ण था। लेकिन वे एकांतवासिनी नहीं थीं। इतने बड़े देश की राजनीति संभाल रही थीं। कांग्रेस जैसा विशाल संगठन चला रही थीं। इतने विस्तृत सार्वजनिक जीवन के बावजूद उनके भीतर कुछ था जो सबसे अलग और सबसे अछूता था। यह शायद कुछ ऐसी ही चीज थी, जिसे हम भारत का रहस्य कह सकते है, जो स्वयं भारतवासियों के लिए भी अबूझ बना रहता है। राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण होता है, जनता का विश्वास जीतना। जो जनता के दिल पर आसन जमा लेता है, वह उसके सातों खून माफ कर देती है। इंदिरा गांधी को भारत की जनता ने जितना चाहा, उतना किसी और नेता को नहीं। न उनके पहले, न उनके बाद। गांधीजी की बात अलग थी। वे महात्मा थे। नेहरू किसी दार्शनिक की तरह लगते थे। भगत सिंह और सुभाष वीर थे। पर इंदिरा गांधी शासक थीं। इंदिरा गांधी के प्रति इस आकषर्ण के पीछे कहीं यह विश्वास निहित था कि देश के गरीब लोगों के साथ उनका गहरा सरोकार है। इंदिरा गांधी के शासन में गरीबों को राहत पहुंचाने वाली दर्जनों योजनाएं गांव-गांव में पहुंचीं। इससे देश में एक नया वातावरण बना। हताश जनता में आशा का संचार हुआ। यह आशावाद इंदिरा गांधी की सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी थी। बांग्लादेश युद्घ इंदिरा गांधी का सबसे साहसिक निर्णय था। भारत ने बहुत दिनों से अपना पराक्रम दिखाया नहीं था। इसलिए यह भारतीय मानस के लिए एक अप्रत्याशित उत्सव की तरह था। उसके बाद ही इंदिरा गांधी सही अर्थो में जन-मन की प्रिय बनीं और आज तक बनी हुई हैं। इंदिरा गांधी के चमत्कारी व्यक्तित्व को जिस चीज ने सदा के लिए हरा-भरा बना दिया, वह था अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारत के स्वाभिमान का डंका। यह एक नई बात थी। अमेरिकी नीतियों के प्रति इंदिरा गांधी में जो वितृष्णा थी, वह गहरी और वास्तविक थी। उस वितृष्णा को भारत के अंतर्मन में आज भी देखा जा सकता है लेकिन ये सब इंदिरा गांधी के संश्लिष्ट व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू भर हैं। क्या उनका स्त्री होना भी उनके जादू का एक कोण था? बेशक दक्षिण एशिया में अनेक स्त्री शासक हुई हैं। पर इंदिरा गांधी इन सबमें विशिष्ट थीं। यही वजह है कि उन्हें आज भी स्त्री सशक्तीकरण का एक मानक माना जाता है
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)यह 1982-83 की बात है। मैंने अपनी एक किताब उनको भेंट करने के लिए समय मांगा। फिर मुझे फोन आया कि आप अकेले न आएं। मैडम और बच्चों को भी लेकर आएं। मैं, मेरी पत्नी और तीन बच्चे जब इंदिराजी के घर पहुंचे तो उस समय वहां इंडोनेशिया से कोई डेलीगेशन आया हुआ था। बीच में जो वेटिंगरूम था, उसमें एम एल फोतेदार और आर के धवन बैठे थे। उन्हांेने इंदिराजी के कान में कुछ कहा। इंदिराजी जोर से बोलीं, ‘वह जो कमरा बहुत दिनों से नहीं खुला है, उसको खुलवाओ।’ जल्दी-जल्दी वह कमरा खोला गया। सफाई की गई। फूल-वूल लगाए गए। तब तक वो हमारे साथ कॉरीडोर में खड़ी रहीं। उसके बाद वो हमारे साथ करीब आधे घंटे तक बैठी रहीं। जैसे उनको कोई और काम न हो। मैंने उन्हें अपनी किताब भेंट की।

स्मृति विशेषः जरा याद करो कुर्बानी... पहले शर्मीली थीं इंदिराजी

Saturday, October 31
बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में इंदिरा गांधी ने हर मोर्चे पर जिस तरह से साथ दिया, उसे उस पार के लोग कभी भूल नहीं सकते। मुक्ति संग्राम में अमूल्य अवदानः इंदिरा गांधी का सबसे बड़ा योगदान बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में उनकी ऐतिहासिक भूमिका है। 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में इंदिरा गांधी ने हर मोर्चे पर जिस तरह से साथ दिया, उसे उस पार (बांग्लादेश) के लोग कभी भूल नहीं सकते। इंदिरा जी के उस अवदान का असर दोनों देशों के संबंधों पर भी पड़ा और यह सकारात्मक असर रहा। शेख मुजीबुर्रहमान से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना तक ने उस मैत्री संबंधों को निरंतर मजबूती दी है। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में यथेष्ट सहयोग कर इंदिरा जी ने अपने अपार साहस का परिचय दिया था। इंदिरा जी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं किंतु साहस में कोई भी प्रधानमंत्री उनकी बराबरी नहीं कर सका। इंदिरा जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रमों की घोषणा भी की थी। इससे जाहिर है कि समाज के गरीब और दलित तबके के उत्थान के प्रति उनकी नीयत साफ थी और वे हाशिए पर पड़े समाज का वास्तविक विकास चाहती थीं।
पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार और इमरजेंसी के उनके फैसलों से हमारे जैसे अनेक लोगों को भारी निराशा हुई थी। लेकिन इन्हीं कमजोरियों के कारण इंदिराजी का दूसरे क्षेत्रों में अवदान कम नहीं हो जाता। वे उन प्रधानमंत्रियों में से थीं, जो साहित्य-कला-संस्कृति के प्रति अत्यंत आदर भाव रखते थे। शायद इसके पीछे शांतिनिकेतन और स्वयं उनके घर के परिवेश की महती भूमिका रही हो। इंदिरा जी शांतिनिकेतन की छात्रा थीं और इसीलिए वहां के अपने गुरुओं को आजीवन सम्मान दिया। शांतिनिकेतन में इंदिराजी को हजारीप्रसाद द्विवेदी ने पढ़ाया था और इसीलिए द्विवेदी जी जब भी चाहते प्रधानमंत्री का कार्यालय या आवास उनके लिए सदैव खुला रहता। दूसरे बुद्धिजीवियों के प्रति भी इंदिराजी बहुत संवेदनशील रवैया रखती थीं। यह चीज उन्हें विरासत में मिली थी। पुत्री के नाम पिता के पत्र से साफ है कि जवाहरलाल नेहरू बेटी को किस तरह की शिक्षा देना चाहते थे। विरासत की शिक्षा इंदिराजी को इस रूप में मिली कि भारत के मूलभूत सवालों के प्रति एक नया परिप्रेक्ष्य उनके सामने खुलता जाता।
विरासत में मिली थी गुटनिरपेक्षता
इंदिरा गांधी ने सोवियत संघ के साथ स्वाभाविक मित्रता को कायम रखते हुए अमेरिका के साथ एक निश्चित सामरिक दूरी बनाए रखी। इंदिरा गांधी ने भारत में अमेरिका का पांव जमने नहीं दिया। जब वह प्रधानमंत्री थीं तो अमेरिका ने बहुत कोशिश की कि वह अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर द्वीप समूह में अपना सैन्य अड्डा स्थापित कर ले। किंतु इंदिराजी को पता था कि अमेरिका अपने सामरिक महत्व की जगह को किस तरह से तहस नहस कर देता है। आज हम देख रहे हैं कि कैसे अमेरिका ने भारत के सैनिकों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के जरिए अपना प्रभाव स्थापित करने की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी ने सही दोस्तों की पहचान की। सोवियत संघ के साथ स्वाभाविक मित्रता को कायम रखते हुए अमेरिका के साथ एक निश्चित सामरिक दूरी उन्होंने बनाए रखी। वे अमेरिका से भले ही हथियार खरीदती थीं, किंतु अमेरिका के पैर कभी भी भारत में जमने नहीं दिए। तब विश्व तीन ध्रुवों में बंटा था। एक तरफ सोवियत संघ था तो दूसरी तरफ अमेरिका और तीसरा गुट निरपेक्ष देशों का समूह। पंडित जी की गुटनिरपेक्ष नीति इंदिराजी को विरासत में मिली थी, जिसे उन्होंने क्षण भर के लिए छोड़ा नहीं। इंदिराजी ने अपने को गुटनिरपेक्ष देशों के समूह का सबसे ताकतवर नेता बनाया और बाकी दोनों ध्रुवों के साथ इस समूह को संतुलन की शक्ति के रूप में स्थापित किया। लेकिन उस दौरान भी उनका झुकाव स्वाभाविक मित्र सोवियत संघ के प्रति बरकरार रहा। सोवियत संघ ने भी मित्रता के निर्वाह में कोई कसर बाकी नहीं रखी। जबकि अमेरिका की यह नीति रही कि वह भारत को कोई तकनीक देता तो उस पर अपना नियंत्रण भी रखना चाहता था। सोवियत संघ ने कई बड़े कल कारखाने स्थापित करने में भारत की मदद की थी और उसे तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के पूरे अवसर उपलब्ध कराए। उसने तकनीकी रूप से दक्ष विशेषज्ञों को भेजकर भारत के लोगों को समुचित प्रशिक्षण दिया। इसी तरह इतिहासस्वीकृत तथ्य है कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर इंदिराजी ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इंदिराजी ने राष्ट्रीयकरण के अलावा प्रिवी पर्स आदि से जुड़े जो फैसले किए वे उन पर वाम प्रभाव की देन थे। इससे उनकी विश्वसनीयता और साख बहुत ज्यादा बढ़ गई थी।-(प्रो. नदीम हसनैन)

सुभाष काश्यप Saturday, October 31, 2009 02:32 [IST]
इंदिरा गांधी के स्मृति विशेष पर इसे भी पढ़े...* स्मृति विशेषः एक जादुई व्यक्तित्व
विशेष. यूं तो इंदिराजी से जुड़े कई संस्मरण हैं, लेकिन आखिर से ही शुरू करूं। मैं उन दिनों लोकसभा में महासचिव था। 31 अक्टूबर, 1984 को कलकत्ता में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन चल रहा था, मैं भी उसमें शामिल था। सुबह के सेशन में जलपान का अंतराल हुआ। तभी खबर आई कि दिल्ली में इंदिराजी के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर गोली चलाई है और वो बुरी तरह घायल हो गई हैं। चिंता का ऐसा माहौल बना कि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। हम कुछ लोग, लोकसभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष बलराम जाखड़ जी के साथ तुरंत राजभवन पहुंचे। उमाशंकर दीक्षित जी राज्यपाल (पश्चिम बंगाल) थे। शीला दीक्षित भी वहीं थीं। उस समय राजीव गांधी पश्चिम बंगाल के किसी इंटीरियर क्षेत्र में थे। उन्हें तुरंत सूचना दी गई। इंडियन एयरलाइंस की एक रूटीन फ्लाइट को कैंसिल करके उनके लिए तैयार रखा गया कि जैसे ही राजीव जी कलकत्ता आएं, उनको तुरंत दिल्ली ले जाया जाए। ज्यों ही राजीव जी राजभवन पहुंचे, हम लोग नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जब जहाज कलकत्ता और नई दिल्ली के बीच में था, तब राजीव गांधी कॉकपिट से बाहर आए। अगली सीट पर एक तरफ प्रणब मुखर्जी बैठे थे और दूसरी तरफ उमाशंकर दीक्षित। उन्होंने प्रणब मुखर्जी से कहा- ‘एवरीथिंग इज ओवर’। यानी उन्हें खबर मिल गई कि इंदिराजी का देहावसान हो गया। इसके बाद पूरे जहाज में दु:ख का वातावरण हो गया। ऐसे समाचार के लिए कोई तैयार नहीं था। नई दिल्ली एयरपोर्ट से हम लोग सीधे एम्स आए। प्राइवेट वार्ड की सातवीं मंजिल पर इंदिराजी का शव रखा था। वहां पर सारे कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। सारा वातावरण (बाहर और अंदर भी) राष्ट्रीय आपदा-सा था। सातवीं मंजिल से दो-एक घंटे बाद जब हम नीचे आए तो वहां मैंने देखा कि कुछ लोग एक सिख नागरिक की पगड़ी जला रहे थे। आपे से बाहर हो गए थे वे लोग। वह बहुत दुखद दृश्य था। जहां तक इंदिराजी के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध का सवाल है तो मैंने पहली बार उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय कैंपस में देखा। यह बात 1946-47 की है। वे सिनेट हॉल और लाइब्रेरी बिल्डिंग के बीच में खड़ी थीं। मैं उन दिनों बीए फस्र्ट ईयर में था। छुट्टी का दिन था। मैं कैमरा लिए घूम रहा था। जब पता चला तो मैं दौड़कर इंदिराजी के पास गया और कहा- यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं आपका फोटो खींच लूं। उन्होंने आज्ञा दी। मैंने फोटो खींचा। वो फोटो आज भी मेरे पास है। उन दिनों वो बहुत शर्मीली थीं और बहुत सुंदर युवती दिखती थीं।जब मैं 1953 में यूपीएससी से ऑफिसर के रूप में पार्लियामेंट में आया, तब पहली लोकसभा थी और पंडितजी प्रधानमंत्री थे। पंडितजी के निधन के बाद जब इंदिराजी लोकसभा में एक सदस्य के रूप में आईं तो कम बोलती थीं। लालबहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने, तब इंदिराजी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। तब भी वो बहुत कम बोलती थीं। वो शांत और सौम्य स्वभाव की थीं। बाद के दिनों में जो उनकी छवि बनी, बिल्कुल उसके विपरीत। मैं जेनेवा में युनाइटेड नेशंस इंटर पार्लियामेंट्री मीटिंग में था। यह 1982-83 की बात है। मुझे सूचना मिली कि लोकसभा में तुम्हारी जरूरत है वापस आ जाओ। यहां आने पर लोकसभा के स्पीकर बलराम जाखड़ ने बताया कि इंदिराजी चाहती हैं कि तुम लोकसभा के महासचिव का पद संभालो।
1 जनवरी,1984 को जब मैंने पद संभाला तो तीन-चार दिन बाद इंदिराजी से मिलने गया। उन्होंने कहा, ‘ये जो पद आपने लिया है, वो बहुत जिम्मेदारी भरा पद है। लोग तुम्हारे पास आएंगे और कहेंगे, ‘प्राइम मिनिस्टर वांट्स इट।’ तुम उनकी इन बातों पर विश्वास मत करना।’ उनको यह मालूम था कि लोग उनके नाम से काम कराते हैं, जो वह नहीं चाहती थीं।(लेखक लोकसभा के पूर्व महासचिव हैं .जब इंदिराजी लोकसभा में एक सदस्य के रूप में आईं तो कम बोलती थीं। लालबहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने, तब इंदिराजी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। तब भी वो बहुत कम बोलती थीं। वो शांत और सौम्य स्वभाव की थीं।

Monday, October 26, 2009

पार्टियां करोड़पति उम्मीदवारों को ही टिकट दे रही हैं

26 Oct 2009, 1130 hrs IST,नवभारत टाइम्स संजय कुंदन
एक सच यह है कि हमारे जनप्रतिनिधि लगातार संपन्न हो रहे हैं और दूसरा सच यह है कि संपन्न लोग
ही जनप्रतिनिधि बन रहे हैं। कुल जमा बात यह है कि भारतीय राजनीति धन के इर्द-गिर्द ही चक्कर काटने लगी है। हाल में संपन्न तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का भी यही संदेश है। असोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नैशनल इलेक्शन वॉच के एक अध्ययन के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं में इस बार चुनकर आए आधे विधायक करोड़पति हैं। पिछली असेंबली की तुलना में इन तीनों राज्यों में करोड़पतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पिछली विधानसभा में 108 करोड़पति थे जबकि इस बार 184 हैं। हरियाणा में ऐसे विधायकों की संख्या पिछली बार 47 थी तो इस बार 65 है। अरुणाचल प्रदेश में पिछली बार यह संख्या 17 थी जबकि इस बार 35 है। एक तबका कह रहा है कि असेंबली में करोड़पतियों की बढ़ती संख्या राज्यों की बढ़ती खुशहाली को दर्शा रही है। दरअसल, सामाजिक-आर्थिक विकास की तीव्र प्रक्रिया ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में करोड़पति पैदा किए हैं। लेकिन यह आधा-अधूरा सच है। इन राज्यों में ऐसे भी उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे जिनकी संपत्ति दस लाख से कम थी पर ऐसे कम लोग ही जीतकर आए। ज्यादातर जीते वही कैंडिडेट, जिनकी संपत्ति दस करोड़ या उससे ज्यादा थी। महाराष्ट्र में दस लाख रुपये से कम संपत्ति वाले केवल 0.98 प्रतिशत कैंडिडेट्स ही चुनाव जीत सके जबकि हरियाणा में ऐसे केवल 2.34 प्रतिशत उम्मीदवारों को ही यह सौभाग्य मिल सका। दूसरी तरफ दस करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 48 फीसदी उम्मीदवार महाराष्ट्र में, 44 फीसदी हरियाणा में और 53 फीसदी अरुणाचल प्रदेश में सफल रहे। मतलब साफ है कि जिसके पास संपत्ति है उसके जीतने की गुंजाइश ज्यादा हो गई है और जो साधारण पृष्ठभूमि का है उसके सफल होने की संभावना घट गई है। यह बदली हुई भारतीय राजनीति है। सवाल है कि तरह-तरह की मुश्किलों के बीच जीवन गुजार रहे बहुसंख्य लोग समृद्ध तबके को ही चुनाव में क्यों जिता रहे हैं? इस सवाल का एक सीधा जवाब तो यह है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। कमोबेश सभी पार्टियां करोड़पति उम्मीदवारों को ही टिकट दे रही हैं। इन तीन राज्यों में अव्वल रहने वाली कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भले ही सादगी की बात कर रहा हो पर उसने यहां ज्यादातर थैलीशाहों को चुनाव मैदान में उतारा। आज कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भले ही गांव-गांव में गरीब दलितों के बीच घूम रहे हों और अपनी इस अदा से देश के भद्रलोक की शाबाशी बटोर रहे हों पर उनकी पार्टी ने गरीबों को राजनीति में भागीदारी देने के लिए हाल में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है। कांग्रेस गरीबों की बात जरूर करती है, उसके नेतृत्व वाली सरकार ने निर्धनों के कल्याण के लिए कुछ सार्थक कदम भी उठाएं हैं लेकिन वह पहले की तरह राजनीति का दरवाजा गरीबों के लिए नहीं खोलना चाहती। अब दूसरी पार्टियों का भी कमोबेश यही रवैया होता जा रहा है। जो दल दबे-कुचले वर्ग के नाम पर राजनीति करके सत्ता में आए, उनमें भी अब करोड़पतियों की ही पूछ होती है। शायद इसकी वजह यह है कि सियासत ही धन-केंदित हो गई है। सवाल केवल चुनाव में खर्च का ही नहीं है बल्कि हर पार्टी इस बात को लेकर सशंकित रहती है कि सरकार बनाने-बचाने के लिए उसे न जाने कितने सांसद-विधायकों को पटाना पड़ेगा। लेकिन यह भी तय है कि सियासत में गरीबी का मुद्दा कभी खत्म नहीं होने वाला है। वह तो बना रहेगा। यह मुद्दा उठाते रहेंगे करोड़पति विधायक-सांसद। इन करोड़पतियों के बीच इस बात की होड़ मचेगी कि कौन कितना गरीब समर्थक है। कुछ धनपति साबित करेंगे कि वे गरीबों के साथ रह सकते हैं, खा-पी सकते हैं। करोड़पति जनप्रतिनिधि साधनहीनों के लिए पहले की तरह योजनाएं बनाते रहेंगे। इसके साथ जनप्रतिनिधियों की संपन्नता भी बढ़ती रहेगी। एक गरीब यह सब चुपचाप देखेगा। अपने लिए खुद नीतियां तय करने का उसका सपना थोड़ा और दूर हो गया है।

Monday, October 19, 2009

पथरी की कोई उम्र नहीं...बच्चे भी घेरे में

19 Oct 2009, 1030 hrs IST,नवभारत टाइम्स।।
नई दिल्ली पथरी की दिक्कत सिर्फ बड़ों को नहीं, बल्कि बच्चों और यहां तक कि नवजात शिशुओं को भी हो रही है। डॉक्टरों का मानना है कि लाइफस्टाइल की वजह से दिक्कत और बढ़ रही है। सबसे खतरनाक बात यह है कि यह बीमारी साइलंट किलर है। ऐसे मामलों में दर्द नहीं होता और पथरी का पता नहीं लग पाता और यह बढ़ते-बढ़ते किडनी को खराब कर सकती है। ऐसे में खास तौर पर उन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है जिनकी फैमिली में किसी को पथरी हुई हो। चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वार्ष्णेव ने बताया कि हाल ही में हमने सात महीने के एक बच्चे को ट्रीट किया जिसे पथरी थी। 10 महीने के एक बच्चे को भी ऑपरेट किया जिसके दोनों किडनी और ब्लैडर में स्टोन था। 6 साल से 12 साल के बच्चों के भी कई मामले आए हैं। छोटे बच्चों में स्टोन बनने की एक बड़ी वजह मेटाबॉलिक अबनॉरमिलिटी है। अगर फैमिली में किसी को स्टोन प्रॉब्लम हो तो इस बात के ज्यादा चांस हैं कि बच्चों में भी स्टोन बनें। लाइफस्टाइल भी इस दिक्कत को बढ़ा रही है। पानी कम पीने, कुपोषण, विटामिन ए की कमी से ब्लैडर स्टोन की संभावना ज्यादा रहती है। मोटापा, फास्ट फूड, ज्यादा नमक, ज्यादा नॉन वेजिटेरियन फूड खाने से किडनी स्टोन बढ़ता है। उन्होंने बताया कि पथरी के हर हजार मरीजों में से 10 बच्चे होते हैं। 20 से 40 साल की उम्र की कैटिगरी में हर चार में से एक को पथरी होती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में इसकी चार गुना अधिक संभावना होती है। सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशुमन अग्रवाल कहते हैं कि कई बार बच्चा बहुत रोता हो, यूरीन में खून आता हो, जलन होती हो, उल्टी होती हो और भूख नहीं लगती हो तो यह पथरी की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में अनदेखी करने की बजाय जांच कराई जानी चाहिए। जिन लोगों की फैमिली में स्टोन की हिस्ट्री हो, उन्हें आंवला, चीकू, टमाटर, प्याज, पालक, काजू, कॉफी, कोला का कम इस्तेमाल करना चाहिए। एम्स में यूरो-ऑनको सर्जन डॉ. अमलेश सेठ कहते हैं कि अडल्ट में पथरी होने में डाइट का खासा रोल रहता है। इसलिए खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। अगर किसी को एक बार पथरी हो गई तो दोबारा होने का रिस्क 60-70 फीसदी होती है। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा दूध पीना अच्छा है लेकिन एक अडल्ट को 24 घंटे में आधा लीटर दूध या इससे बनी चीजों से ज्यादा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे कैल्शियम ज्यादा मिलेगा और पथरी की संभावना बढ़ेगी। बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर लेना हानिकारक है, ये किडनी को नुकसान पहुंचाती है। कुछ एंटी बायोटिक कॉम्पोजिशन भी स्टोन फॉरमेशन को बढ़ा सकते हैं।

Tuesday, October 13, 2009

فسطےنی حکمراں کی نا عاقبت اندےشیل

دنےا کے تمام دانشور اور حکماءاس بات پر متفق ہےں کہ روئے زمےن پر روز مرہ برپا ہونے والی دہشت گردی اور انسانی معاشرے مےں پھےلی ہوئی بے چےنی،اضطراب اور افراتفری کی اہم وجہ عدل و انصاف کا فقدان ہے۔ جب معاشرے کے وہ لوگ جن کے ہاتھوں مےں منصفی کا قلم ہوتا ہے اگر وہی لوگ انصاف کرتے وقت جانبداری، اقربا پروری اور قومی و ملی پہچان کی بنےا دپرجرائم کو تولنے لگے تو ےقےن کرلےنا چاہئے کہ ناکردہ گناہ کی سزا بھگتنے والا اگرچہ وقت کے ہاتھوں مجبور ہو کر اپنے ہاتھوں مےں ہتھکڑےاں ڈال لے گا ،مگر اس کے اندر پکنے والا انتقام کا لاوازہرےلا اورمزید دھماکہ خےز ہوتا جائے گا۔ بالآخر اےک دن وہی لاوا جب پھٹے گا تو دنےا ےہ سب بھول کرکہ اس جرم کا ارتکاب کرنے والا کس قدر نا انصافےو ںکا شکار رہا ہے، آلام و شدائد کے کن جہنم سے اسے گزارا گےا ہے اور ےہ سب اےک ناکردہ گناہ کے سبب ہوا ہے۔لوگوں کی نگاہ اس جانب نہےں جاتی بلکہ براہ راست اپنی آنکھوں کے سامنے انجام دئےے جانے والے جرم کو دےکھ کر انسان بےساختہ ےہ کہتا ہے کہ اس کا انجام دےنے والا وحشی ہے، درندہ ہے،دہشت گرد ہے، بنی نوع انسانےت کا قاتل ہے اور یہ صحیح بھی ہے کہ اپنے انتقام کی آگ سرد کرنے کیلئے بے گناہوں کونشانہ بنانے کی اجازت قطعی نہیں دی جاسکتی۔مگرانصاف کا تقاضہ یہ کہ فیصلے لیتے وقت ان تمام پہلوو¾ںکومد نظر رکھناچاہئے تاکہ دنیا میںامن کا بول بالاہو۔
اس وقت مشرق وسطیٰ مےں بے گناہ انسانی آبادی مےں ظلم و بربرےت کی جو تارےخ رقم کی جارہی ہے،چاہے وہ جس کی جانب سے بھی انجام دئےے جارہے ہوں، ان تمام کا سرا کہےں نہ کہےں اسی نا انصافی سے جا ملتا ہے، جس کے پاداش مےں فسادات جنم لےتے ہےں،بدامنی کا اژدہاپھن پھےلائے انسان کی طرف بے تحاشہ دوڑ پڑتا ہے اور بس اےک آن مےں آبادی کی آبادی کو اپنا لقمہ بنا لےنے کی کوشش کرتا ہے۔اگرچہ مغربی سامراج نے مظالم کی واضح ےلغار کے باوجود آج تک اسے قبول کرنے سے گرےز کےا ہے کہ مشرق وسطیٰ© مےں بدامنی کی اہم وجہ اقوام متحدہ مےں لئے جانے والے وہ فےصلے ہےں ےا امرےکہ کے ذرےعہ جاری کئے جانے والے وہ قوانےن جن سے اسرائےل کے تمام مظالم کو جواز حاصل ہوتا ہے اور اس طرح اسرائےلی فوج کے لئے مزےد وحشےانہ کھےل کھےلنے کا عزم و حوصلہ انگےز ہوتا ہے۔امرےکی پشت پناہی اور اقوام متحدہ کی سردمہری کی وجہ سے ہی اسرائےلی فوج کے حوصلے اتنے قوی ہوجاتے ہےں کہ وہ بے انتہا مظالم کا طوفان کھڑا کرنے کے باوجود اطمےنان محسوس کرتی ہے اور اسے ےہ خوف قطعاً نہےں رہتا کہ اس کی ان ظالمانہ حرکتوں پر گرفت بھی ہو سکتی ہے۔دنےا کے سامنے اسے جواب دہ بھی ہونا پڑسکتا ہے ےا انصاف کا چابک اس کی پشت پر چلاےا جاسکتا ہے۔ےہی وجہ ہے کہ 27دسمبر 2008ءکوجب کہ نئے سال کی آمد آمد تھی غزہ کی آبادی پر اسرائےلی طےارو ںنے بموں کی اتنی بارش کردی کہ چند دن کے لئے پورا شہر دھواں کی نذرہو گےا ۔آنکھےں قرےب کھڑے ہوئے شخص کو بھی پہچاننے سے قاصر رہےں اور ےہ سلسلہ اےک دو دن نہےںکئی ہفتوں تک چلا۔مشرق وسطیٰ کے اخبارات نے اموات کی روزانہ کی اطلاعات ساری دنےا کو فراہم کےں۔فلسطےنی اخبار’ الشرق‘ کے مطابق مذکورہ اسرائےلی حملوں مےں تقرےباً ڈےڑھ ہزار افراد جاں بحق ہو ئے تھے، جن مےں 25فےصد تعداد ان خواتےن کی تھی ،جن پر ہاتھ اٹھانا انسانی مذاہب مےں گناہ تصور کےا جاتاہے۔کچھ ےہی تعداد ان معصوم بچوں کی بھی تھی جن کے ہاتھوں مےں کھلونے ہوتے ہےں اور ہر ہاتھ محبت سے انہےں اٹھالےنے مےں اعزاز محسوس کرتا ہے۔مگر اسرائےلی بربرےت کا نہ تھمنے والاطوفان تمام انسانی اقدار اور اخلاقی حدود کو پےروں تلے روندتے ہوئے جاری رہا۔فلک بوس عمارتےں زمےں بوس ہو گئےں، ہزاروں باشندگان غزہ سرچھپانے کے لئے دوگز چھت سے بھی محروم ہو گئے۔اےسا نہےں ہے کہ اس دوران عالمی برادری نے اسرائےل کی مذمت نہ کی ہو ےا اسے فوری جنگ بندی کی ہداےت نہ دی ہو، اقوام متحدہ بھی منہ بھرائی کے لئے اسرائےل سے درخواست کرتا رہا ۔ مگر اسرائےلی حکمرانو ںکو ظلم و بربرےت کی وہ تارےخ رقم کرنی تھی جس سے ہٹلر کی روحےں بھی شرما جائےں۔ لہذا ساری دنےا بھونکتی رہی، انسانےت اس پر ملامت بھےجتی رہی مگر اسرائےل پر کسی کا بھی اثر نہےں ہوا۔انجام کار غزہ تباہ کردےا گےا اور اس کے جواز کے لئے اسرائےلی وزرا کی طرف سے بس اتنا کہا گےا کہ حماس کے روز روز کے راکٹ حملوں کا بس ےہی اےک علاج ہے۔غزہ کے اسپتال انسانی لاشوں اور زخمےوں سے پٹ گئے، بے شمارنہتھے شہری خاک و خون مےں غلطاں اپنے رب سے جا ملے۔امرےکہ سمےت دنےا کے اکثر و بےشتر ممالک نے فوری جنگ بندی کی تمام کوششےں کی مگر سبھی اکارت گئےں۔خدا خدا کر کے اسرائےل نے اپنے بربرےت کے اژدھے کو خموشی کا لبادہ اوڑھا کر واپس بلالےا۔ مگر عالمی برادری نے اقوام متحدہ پر دباﺅ ڈالنا شروع کردےا کہ اسرائےل کو جنگی مجرم قرار دےتے ہوئے اس کے خلاف مقدمہ چلاےا جائے اور اسے قرار واقعی سزا دی جائے۔عالمی دباﺅ کے پےش نظر تفتےشی کمےٹی بھی تشکےل دی گئی، اس کی رپورٹ بھی آئی ، جس نے اسرائےل کو جنگی مجرم قرار دے دےا ۔مگر مغرب نوازی اور امرےکہ کی پشت پناہی کی وجہ سے دنےا کی مضبوط عدالت اس کے خلاف کوئی بھی فےصلہ لےنے سے قاصر رہی۔آج پھر وہی اسرائےل بے حےائی کی حد کرتے ہوئے اقوام متحدہ کو ےہ بتانے کی کوشش کررہا ہے کہ جنگی مجرم ہمارے ساتھ حماس کو بھی قرار دےا جائے حالانکہ حماس کا دفاعی حملہ فوج پر تھا ےا اسرائےلی بے گناہ عوام پر ےہ منظر ساری دنےا نے دےکھا ہے۔دنےا نے دےکھا ہے کہ اسرائےلی فوج بھےڑےوں کے روپ مےں کس طرح انسانی آبادی پر بموں کی بارش کررہی تھےں اور نہتھے بے گناہ عوام ،بچے ،بوڑھے اور خواتےن ان کے بارود کا نشانہ بن رہے تھے۔جس کی آگ آج بھی سرد نہےں ہو سکی ہے۔ ان بموں سے زخمی سےکڑوں فلسطےنی ےا تو ہمےشہ کے لئے مفلوج ہو چکے ہےں ےا اےسے زخمی ہےں کہ آج تک انہےں شفا نصےب ہو سکی ہے۔المےہ تو ےہ ہے کہ جنوبی افرےقہ کے جسٹس رچرڈ گولڈ اسٹون کی نمائندگی والی ٹےم کے ذرےعہ تےار کی گئی حالےہ رپورٹ مےں اسرائےل کی پشت پناہی کرتے ہوئے حماس اور اسرائےل دونوں کو مشترکہ طو رپر جنگی مجرم قرار دےا گےا ہے۔حماس نے مذکورہ رپورٹ کو مسترد تو کردےا ہے مگر محمود عباس جےسے اسرائیل نواز کو ےہ قطعاً گوارہ نہےں ہے کہ وہ کسی مقام پر بھی حماس کو گوارہ کرسکے۔لہذا نہوں نے مصر مےں ہونے والے معاہدے کو ےہ الزام رکھتے ہوئے خارج کردےا ہے کہ حماس تنازعہ کو ہوا دےنا چاہتا ہے۔اس مقام پربھی محمود عباس کو اپنی جماعت کی بالادسری کی فکرنے قوم کی خیرسے بے نیاز کردیااورغلط فیصلے کی بڑھ رہے ہیں۔حالانکہ آج بھی دنےا انصاف کی راہ سے اقربا پروری ےا جانب داری کو کنارے کردے تو ممکن ہے کہ صحےح فےصلے اسرائےل اور فلسطےن کے لئے امن کا نےا باب کھول سکےں ۔

Monday, October 12, 2009

سینٹرل مدرسہ بورڈمسلمانوںکےلئے محض ایک دھوکہ

غےر ضروری شوشے چھوڑ کر اصل مسئلہ سے منہ موڑلےناسیاسی کھیل میںکامیاب داﺅکہلاتاہے۔ سےاسی جماعتوں کا مسلمانوں کے ساتھ کم از کم ایساہی کھیل آزادی کے بعدسے جاری ہے۔سچر رپورٹ نے مےں مسلمانو ںکی زبوں حالی کے حوالہ سے کچھ اےسے انکشافات کئے ہےں جس کا اس سے قبل ےقےن نہےں کےا جاسکتا تھا۔وطن عزےز کی آزادی مےں قائدانہ رول ادا کرنے والا ےہ طبقہ سےاسی بازےگروں کا کس طرح شکار ہوا اور اسے فنا کردےنے کی کےسی کےسی ناپاک سازشےں رچی گئےں ا س کا اندازہ سچر رپورٹ کو محض سرسری نظر پڑھ لےنے سے ہی ہوجاتاہے۔اب سوا ل ےہ پےدا ہوتا ہے کہ کےا ہماری حکومت مسلمانوں کےلئے کچھ کرنے اورسچرسفارشات کے نفاذکا مخلصانہ عزم رکھتی ہے ےا نہےں۔اگر اس سوال کے حل کےلئے ہم اخبارات کے صفحات مےں پھےلے ہوئے ان حکومتی اعلانات کا جائزہ لےں اور پھر ان اعلانات کوعملی طورپردیکھنے کی کوشش کریں تو بےساختہ ےہ کہنا پڑے گا کہ ےقےنا کانگرےس ےا اس جےسی دوسری تمام سےکولر جماعتےں جو بظاہر مسلمانو ںکی خےرخواہی کا ڈھنڈورا پےٹتے نہےں تھکتیں، ان کی تمام نقل و حرکت اورخوشنماوعدوںکا مقصد مسلمانوںکی خوشحالی نہےں بلکہ ان کے ووٹوں کے سہارے اقتدارحاصل کرنا ان کی تمام سرگرمےوں کا اہم مقصد ہے۔حکومت کی نےتوں اور اس کے عزائم کا جائزہ لےنے کیلئے کہ وہ ہمارے لئے مخلص ہےں ےا ان کی ہمدردی کا راگ اس منافق کی بانسری ہے جو سانپ کو پکڑنے کے لئے بل کے سامنے بجاتا رہتا ہے ےا اس شکاری کے فرےب آمےز چارہ کی طرح ہے جو رنگ برنگی چڑےوں کو قےد کرنے کے لئے جال کے نےچے ڈال دےتا ہے۔ہمیںان کے سابقہ منصوبوںاورعمل کابنظرغائرمطالعہ کرناہوگا۔وطن عزےز مےں آزادی کے بعد مسلمانوں کے ساتھ جو کچھ بھی ہوتا رہا ہے۔ چاہے وہ ان کی زبوں حالی کا ماتم ہو ےا آسمان چھولےنے والے خوشنما وعدے اور اعلانات،انکی بس اتنی حقیقت ہے کہ ےہ صرف مسلمانوں کو ٹھگ لےنے کےلئے منظر عام پر آتے رہے ہےں۔البتہ سچائی یہ ہے کہ مسلمانوں کے چہرے پر خوشحالی کی چمک لانے کے لئے آج تک کسی بھی سےاسی جماعت نے مخلصانہ کوشش نہےں کی ہے بلکہ وطن عزےز کی سےاسی جماعت اس منڈی کی طرح ہے جہاں خرےدار اگر شعور اور ادراک سے خالی ہو تو اپنی متاع بےش قےمت کو کوڑےوں مےں بےچ کرلوٹ آتاہے اور مستقل کے پچھتاوا کے علاوہ اس کے پاس کچھ بھی نہےں بچتا ےا اس گاہک کی طرح ہے جسے سونا دکھا کر پےتل تھما دےا جاتا ہے اور ا سکے بدلے اس کی تجوری خالی کرالی جاتی ہے۔ پھر جب اس پر ےہ انکشاف ہوتا ہے کہ اس نے آج بازار سے سونا سمجھ کر جو چےز خرےدی ہے اس پر سونے کی اصلی قلعی تو ضرور ہے مگر قلعی کے نےچے جو شئے ہے وہ پےتل ہے۔ دس گرام کے اس پےتل کو بےچ کر اس سے وہ اےک وقت کی روٹی بھی حاصل نہےں کرسکتا۔ ہمارا المےہ ےہ ہے کہ آزادی کے بعد ےا تو ہمےں مخلص قےادت نہےں ملی ےا اپنی انا مےں اس قدر مست ہو گئے کہ ہم نے کسی کو بھی اپنے سے بڑا ماننے کا تصور بھی ذہن و فکر سے نکال دےا۔اس کانتےجہ ےہ ہوا کہ مسلمانو ںکے ہر محلے مےں انہےں کے کنبوں اور قبےلو ںسے اےسے افراد سےاسی چغہ مےں ملبوس ہو کر ان کے مقدر کا سودا کرنے کے لئے بازار پہنچ گئے جو بظاہر مسلمانو ںکی بات کرتے تھے مگر بباطن مسلمانوں کی تقدےر بےچ کر اپنی دنےا سنوارنا ان کاپےشہ تھا۔
ہمارے ملک کی سرکارےں ہمارے لئے مخلص تھی ےا انہو ںنے ہمارا استحصال کر کے اپنا سےاسی قد بلند کرنے کا مذموم کھےل کھےلا تھا۔اسے جاننے کے لئے ہمےں ان تمام منصوبوں کا بغور مطالعہ کرنا پڑے گا، جن کا تعلق مسلمانو ںکی خوشحالی اور ان کی ترقی سے ہے۔اگر ان منصوبوں کو عملی جامہ پہناےا گےا ہے اور مسلمان ان سرکاری منصوبوں سے براہ راست نفع حاصل کر رہے ہےں تو بلا تردد ےہ بات کہی جائے گی کہ سرکار کا مقصد مسلمانو ںکی خوشحالی اور ان کی ترقی ہے اور اگر ان منصوبوں کی حےثےت صرف کاغذی خانہ پری اور سبز باغ دکھانا رہا ہے تو ےہ بلاخوف تردیدیہ کہاجا ئے گاکہ اس منصوبے کے ذرےعہ ہمےں بے وقوف بنانے ےا مزےد ابتر کردےنے کا پروگرام بناےا گےا ہے اور جس جماعت کی طرف سے ےہ دھوکہ کی ٹٹی کھڑی کی گئی ہے اسے مسلمانوںکی دشمن اور اس طرح کے ترقی کی مخالف قرار دےنے کے علاوہ اور کچھ بھی نہےں کہا جاسکتا۔غورکےجئے!آزادی کے بعد اگرچہ مسلمانوں کی حالت بھی بہت اچھی نہےں رہ گئی تھی مگر ہمارے ملک کا دلت طبقہ تو اور بھی زےادہ تباہ حال اور قابل رحم زندگی گزار رہا تھا۔پھر کےا وجہ ہے کہ آج تقرےباً تمام سرکاری دفاتر مےں انہےں مواقع مےسر ہو گئے۔ان کی تعلےمی حالت بھی بہتر ہونے لگی۔مگر مسلمانو ںکی حالت جو اس زمانہ میں پسماندہ طبقات کی بنسبت قدرے بہتر تھی وہ اور بھی بدترہوتی گئی۔سرکاری دفاتر مےں ملازمت کے دروازے ان کے لئے بند کردئےے گئے اور تعلےمی مےدان مےں اتنی دشوارےاں ان کی راہوں مےں کھڑی کردی گئےں کہ کوشش کے باوجود ان کا حوصلہ جواب دے گےااوروہ ان رکاوٹوںکودور نہیںکرسکے۔ےہ کون سا انصاف ہے کہ ملک کے جس طبقہ مےں تعلےم کی شرح چار فےصد سے بھی کم ہے اسے اوپر لانے کے لئے محض اعلانات اور پےغامات تک محدود کردےا گےا اور جس طبقہ کی تعلےمی حالت مسلمانو ں سے بہتر تھی اسے مزےد سہولےات سے نوازا گےاتاکہ ان کی ترقی دن دونی رات چوگنی ہوتی رہے۔کانگرےس مسلمانو ںکے لئے مخلص ہے ےا محض اس منافق کی طرح جو سب کچھ ٹھگ لےنا چاہتا ہے اس کا اندازہ لگانے کے لئے آپ ملک کی اعلیٰ ےونےورسٹےوں کا دورہ کر لےں وہاں کے مسلم طلبہ کو اقلےت کے نام پر ےا ان کی فلاح و بہبود کے لئے کےا کچھ دےا جاتاہے،ےہ جان کر آپ کو معلوم ہوجائے گا کہ کانگرےس مسلمانوں کے لئے کبھی بھی مخلص نہےں رہی ہے اور مسلمانوں کی بھلائی کانگرےس نے کبھی پسند بھی نہےں کی ہے۔دلت طبقہ جن کی تعلےمی شرح مسلمانو ںسے بہتر ہے، انہےں پندرہ سے 25ہزار کے درمےان وظےفے ملتے ہےں،جب کہ مسلم طبقہ جن کی تعلےمی شرح انتہائی افسوسناک ہے ، انہےں دےا جانے والا اسکالر شپ پانچ سو سے زائد نہےں ہوتا۔ےہی وجہ ہے کہ آج پسماندہ طبقات کے بےشتر طلبہ مہنگی گاڑےوں مےں ےونےورسٹی آتے ہےں جب کہ مسلم بچے پےٹ بھر کھانا بھی اس وظےفے سے حاصل نہےںکرسکتے۔
کانگرےس پارٹی نے مسلمانو ںکو اےک بار پھر ےرغمال بنانے کے لئے سےنٹرل مدرسہ بورڈ کے قےام کا شوشہ چھوڑا ہے، جو روز اول سے ہی تنازعات کا شکار ہے۔قطع نظر اس سے کہ مذکورہ بورڈ کے قےام سے مسلمانو ںکا فائدہ ہوگا ےا نقصان۔اتنا تو پوچھا ہی جا سکتا ہے کہ آپ نے ہمارے ان کالجوں کے لئے تو راستے بند کررکھے ہےں، جنہےں ہم نے اپنی زمےنوں پر اپنے پےسوں سے کھڑا کےا ہے اور منظوری کے لئے آپ کی توجہ کا انتظار ہے۔ملک کے اےک کونے سے دوسرے کونے تک تقرےباً بارہ سو اےسے مجوزہ کالج موجود ہےں جنہےں مسلم تنظےموں ےا شخصےات نے مسلم بچوں کی خےر خواہی اور بھلائی کےلئے قائم کےا ہے۔مگر حکومت کی جانب سے منظوری نہ ملنے کی وجہ سے اےسے تمام کالج مےں زےر تعلےم طلبہ کا مستقبل تارےک ہو رہا ہے۔اگر اس فہرست مےں اقلےتو ںکے اپنے پےسوں سے تعمےر ان اسکولوں کو بھی شامل کرلےا جائے جنہےں مسلم بچوں کے لئے مسلمانوں نے خود قائم کےا ہے مگر حکومت اسے منظوری دےنے پر آمادہ نہےں ہے تو ےہ تعداد کئی ہزار مےں ہوگی۔مدرسہ بورڈ کا سز باغ دکھانے والی حکومت کو ےہ سوچنا چاہئے کہ کےوں نہ ان تمام اداروں کو منظوری دیدی جائے جنہےں اقلےتی تنظےموں نے صرف اقلےتی طلبہ کے مستقبل کو سنوارنے کےلئے تےار کےا ہے،تاکہ مسلم بچوں کا مستقبل تارےک ہونے سے بچ جائے۔مگر حقےقت حال ےہ ہے کہ بورڈ کے قےام کی منشا مسلمانوں کی تباہ حالی پر ترس کھانا قطعاً نہےں ہے بلکہ اس کے ذرےعہ مدارس کے فضلا مےں اس نظرےے کا عام کردےنا ہے جو ہماری حکومت کو مغربی سامراج سے دےا گےا ہے۔اسرائےلی دوستی میں ساری دنےا سے آگے موجودہ ہندوستانی حکومت کی منشا ےہ ہے کہ اےسے مدارس ترتےب دے دئےے جائےں جہاں سے تےار ہونے والے ائمہ کو داڑھی سے دشمنی ہو ، غیراسلامی طرززنگی مرغوب ہواور ہر اس فکر کو عام کرنا ان کی زندگی کا مقصد بن جائے جو مغربی اقدار کی شان بڑھاتی ہو اور حکومت کی خوشنودی جس سے حاصل ہوتی ہو، چہ جائےکہ اس سے اسلام کی شبےہ بگڑ جائے اور معاشرہ اسلامی تہذےب سے نا آشنا ہو جائے۔جن صاحبان کو ےہ شکوہ ہے کہ مدارس بورڈ پر اعتراض کرنے والوں نے حکومت کے اس منشور کو نہےں پڑھا ہے جو مدرسہ کی تجدےد کاری کے تعلق سے حکومت نے ترتےب دی ہے تو انہےں جان لےنا چاہئے کہ دنےا کے کسی بھی منشور مےں اس آئےڈےل اور نظرےہ کو واضح نہےں کےا جاتا جو منشور کا اصل مقصد ہوتے ہےں بلکہ منشور مےں اےسی شقےں داخل کردی جاتی ہےں جو بذات خود مطلوبہ نظرےے کو تقوےت پہنچاتی ہوں۔ لہذا مدارس بور ڈ کا قےام سرکاری نظرےہ کو مدارس مےں داخل کرنے کا منصوبہ ہے نہ کہ مسلمانوں کی پسماندگی کو دور کرنے کا۔

Friday, October 9, 2009

सेक्स: हमेशा रहें जवां!

अक्सर शादी के कुछ समय बाद या बेबी होने के बाद कपल्स को सेक्स लाइफ में कुछ ठहराव सा महसूस होने लगता है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स , जिनकी मदद से आपकी सेक्स लाइफ हमेशा जवां रहेगी :
अपनी - अपनी फैंटसी
- केवल प्रचलित धारणाओं पर ही यकीन न करें। सेक्स में क्वॉन्टिटी से ज्यादा महत्वपूर्ण है इसकी क्वॉलिटी। अगर आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा बार सेक्स करने की कोशिशों में जुटे हैं , तो हम आपको बता दें कि सच यह है कि एक सामान्य कपल हफ्ते में एक बार या इससे भी कम सेक्स करता है।- सेक्स से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बेडरूम से बाहर भी हो सकती हैं। जो महिलाएं दिन में आराम कर पाती हैं। घर के कामों में दूसरों की मदद लेती हैं और बच्चों की सही देखभाल करती हैं , वे सेक्स में ज्यादा संतुष्ट रहती हैं। - महिलाओं की खराब बॉडी लैंग्वेज भी समस्या का कारण हो सकती है। अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें और सेक्स को पूरी तरह एंजॉय करें। चाहें तो वे खुद को फिट रखने के लिए ड्रामा या डांसिंग की क्लासेज अटेंड कर सकती हैं। - ज्यादातर महिलाएं शर्म की वजह से सेक्स को पूरी तरह एंजॉय नहीं कर पातीं। वे चाहकर भी पार्टनर के सामने अपनी इच्छाओं को एक्सप्रेस नहीं कर पातीं। आप चाहें , तो पहले बिना पार्टनर के रोमांटिक माहौल बनाकर अपनी इच्छाओं को जानें और फिर उन्हें पार्टनर के सामने एक्सप्रेस करें।
- आजकल कॉन्डम नए सेक्स टॉय के रूप में सामने आया है। ये न सिर्फ ज्यादा देर तक सेक्स एंजॉय करने में मदद करते हैं , बल्कि अलग - अलग फ्लेवर में उपलब्ध होने की वजह से कुछ चेंज का ऑप्शन देते हैं।
प्यार करते समय
- सेक्स के बारे में बात सिर्फ सेक्स करते समय ही न करें। हर वक्त सही वक्त होता है। जब भी आप दोनों के पास फुर्सत के पल हों , आप इस पर बात कर सकते हैं। - सेक्स और प्यार में अंतर समझिए। प्यार आगे बढ़ते - बढ़ते सेक्स तक पहुंच सकता है। कोशिश करें कि इंटरकोर्स के अलावा एक दूसरे को सहलाने और मसाज जैसी चीजों को भी अच्छा - खासा समय दें। - स्टडीज से साबित हुआ है कि अल्कोहल लेने और सिगरेट पीने से न सिर्फ पुरुषों , बल्कि महिलाओं में भी कामेच्छा कम होती है। - ज्यादा शराब या सिगरेट पीना न सिर्फ आपकी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकता है , बल्कि नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कोशिश कीजिए कि इन चीजों का सेवन कम से कम करें। - अक्सर न्यूली मैरिड कपल ऑर्गेजम को लेकर प्रेशर में रहते हैं। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि यह एक एक्सपीरियंस है ना कि कोई गोल। जरूरी नहीं है कि एक बार में दोनों पार्टनर ऑर्गेजम तक पहुंच जाएं। फिर भी अगर चाहते हैं कि लेडी पार्टनर ऑर्गेजम तक पहुंचे , तो सेक्स की शुरुआत से उसे एक्साइट करने की कोशिश करें। इससे उसे जल्दी आर्गेजम तक पहुंचने में आसानी होगी। - अगर आप फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से फिट हैं , तभी अच्छी तरह सेक्स कर पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप बेहतर डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज व पूरी नींद लें। इस तरह आप सेक्स के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस दे पाएंगे।
तन - मन दोनों से जुड़िए
- अपने पार्टनर के साथ शरीर के अलावा मन से भी जुड़ाव महसूस कीजिए। इससे आप सेक्स में अद्भुत आनंद अनुभव करेंगे। - सेक्सुअल ऐक्टिविटी के लिए ' एड्रनेलिन ' केमिकल बहुत जरूरी होता है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ाने की कोशिश कीजिए। अगर आप थके हुए या तनावग्रस्त हैं , तो अपनी पसंद का कोई काम कीजिए। मनपसंद मूवी देखिए या कॉफी का कप लेकर रिलैक्स कीजिए। - अक्सर लोग थकान की सोचकर सेक्स से कतराते हैं। जबकि सेक्स करने से थकान दूर होती है। फिर भी अगर आप काफी थके हुए हैं , पहले आराम और फिर सेक्स कीजिए। - अपने पार्टनर के साथ हर सेक्सुअल ऐक्टिविटी पर बात कीजिए। नए - नए ऐक्शंस के बारे में सोचिए। आप जितने ऐक्शंस की कल्पना कर सकते हैं , उन्हें एक कागज पर नोट करना अच्छा रहेगा। उसके बाद उनके आगे ओके , नॉट ओके और ट्राई लिखिए। कोशिश कीजिए की ओके वाले ऐक्शंस को आप रेग्युलर आजमाएं। - कई बार मन में फीलिंग आती है कि मैं सेक्सी नहीं लग रही हूं। इसके बावजूद आप सेक्स करना चाहती हैं , तो मन से ऐसी बातों को निकाल फेंकिए और निश्चिंत होकर सेक्स का मजा लीजिए।
बच्चे के बाद
- अगर आप पैरंट्स बन चुके हैं , तो आपकी सेक्स लाइफ और बेहतर हो जाती है। तमाम रिसर्च में सामने आया है कि एक बेबी होने के बाद नर्व्स ज्यादा ऐक्टिव हो जाती हैं और ऑर्गेजम की संभावना भी बढ़ जाती है। साथ ही बच्चा आपके बीच की इमोशनल फीलिंग्स को और मजबूत कर देता है , जिससे आप ज्यादा करीब आ जाते हैं। - ध्यान रहे , फोरप्ले किसी भी सेक्स रिलेशनशिप का सबसे जरूरी पार्ट है। अगर आप फोरप्ले के बाद सेक्स करते हैं , तो इसका मजा दोगुना हो जाएगा। - एक - दूसरे से बातचीत कीजिए। अक्सर यह देखा गया है कि अगर आप अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करते , तो यह जल्दी ही बोझिल रिश्ते में बदल जाता है। विश्वास कीजिए , यह तरीका आजमाने पर आपको जल्द चेंज नजर आएंगे। - कई पैरंट्स बच्चा होने के बाद सेक्स नहीं कर पाते। ऐसे में आपको इसे लेकर क्रेजी होना पड़ेगा। माना कि बच्चे के सामने सेक्स के कम मौके मिलते हैं , लेकिन समझदार पैरंट्स बच्चे के झपकी लेते वक्त भी एक - दूसरे को प्यार कर लेते हैं। - कभी भी सेक्स को रूटीन तरीके से ना करें। अगर सेक्स का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं , तो जरूरी है कि आप कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहें।
उनकी चाहत पहचानें
- महिलाओं को यह कतई पसंद नहीं होता कि पुरुष उनके शरीर के किसी एक अंग पर ध्यान फोकस करें। वह चाहती हैं कि आप उनकी पूरी बॉडी पर ध्यान दें। अगर आप ऐसा करते हैं , तो यकीन मानिए कि महिलाओं की ऑर्गेजम तक पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। - अक्सर कुछ पुरुषों में पेनिस के साइज को लेकर हीन भावना होती है। ऐसे लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पेनिस का एवरेज साइज पांच इंच होता है। उससे भी बड़ी बात यह है कि महिलाओं की वेजाइना में सिर्फ तीन इंच गहराई तक ही सेंसिटिविटी होती है। अगर आप उससे ज्यादा अंदर जाते हैं , तो वह वेस्टेज ही है। इसलिए अगर किसी के पेनिस का साइज छोटा है , तो उसके पार्टनर को खुश कर पाने के ज्यादा चांस है। - सपने देखिए। अगर आप सेक्स करते वक्त किसी और के बारे में सोचते हैं , तो इसमें कोई नुकसान नहीं। इस तरह आप अपने सेक्सुअल एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। - बढ़ती उम्र के साथ सेक्स पर विराम मत लगाइए। स्वयं को सेक्सुअली फिट रखना एक चैलेंज होता है , इसका सामना कीजिए। बढ़ती उम्र का सामना करने के लिए फोरप्ले का वक्त बढ़ाइये। साथ ही आप उन पलों को भी याद कर सकते हैं , जब आप पहली बार मिले थे। - सेक्स आप दोनों को ज्यादा करीब लाता है। इससे आपके और आपके पार्टनर के दिल जुड़ने में मदद मिलती है।

Tuesday, October 6, 2009

وہ کیادے گاچھین لینا جس کامذہب ہے

سچ بول دوں۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔ میم ضاد فضلی
جمہوری نظام حکومت مےں ووٹو ںکی اہمےت کی وجہ سے سےاسی جماعتوںکی تمام ترتوجہ وہ عوامی مسائل ےا پہلو ہوا کرتے ہےںجس سے ووٹ بےنک مےں اضافہ ہو اور پروانہ وار رائے دہندگان کا رےوڑ ان کی طرف بھاگا چلاآئے۔یہاں عوامی فلاح و بہبود سے زےادہ ذاتی مفادات مرغوب و مقصود ہوتے ہےں۔قابل غور ہے کہ سےاسی مفادات کو ذہن مےں رکھ کر عمل مےں لائے جانے والی اسکےمےں اکثر و بےشترتنازعات کا شکار ہو جاتی ہےں۔جس کا بڑا نقصان ےہ ہوتا ہے کہ ان اسکےموں کے مثبت پہلو سے بھی وہ فوائد حاصل نہےں ہو پاتے جو کسی نہ کسی طرح مقصود ہوتے ہےں۔مگر سےاسی جماعتوں کو اپنے اپنے طو رپر کہےں عوام کو ورغلانے تو کہےں اپنے قرےب کرنے کا فائدہ ضرور مل جاتا ہے۔سچر سفارشات کے بعد ےوپی اے مےں ترتےب دئےے جانے والے سےنٹرل مدرسہ بورڈ کو بھی اسی تناظر مےں دےکھا جاسکتا ہے۔کانگرےس کےلئے روز اول سے مسلمانو ںکے مفادات سے زےادہ ان کے ووٹ زےادہ توجہ کا طالب رہے ہےں۔ اس سلسلے مےں کم و بےش دوسری جماعتوںکی کارکردگی بھی مسلمانوں کےساتھ بہت زےادہ مختلف نہےں رہی ہے۔انہےں بھی مسلمانو ںکے ووٹوں کی جب تک ضرورت رہی ان کے مفاد اور فلاح و ترقی کی باتےں ان کی زبانوںپر تی رہی، مگر جےسے ہی ان جماعتوں کوسےاسی مفاد حاصل ہو گےا، مسلمان ان کے لئے متاع بے حےثےت قرار دے دئےے گئے۔
مثال کے طو رپر آرجے ڈی سپرےمو لالو پرشاد کو ہی لے لےجئے، لالوجی اپنے سےاسی مفادات کے حصول کےلئے 15برسوں تک رےاست بہار مےں مسلمانو ںکی زبوں حالی پر دکھاوے کا ناٹک کر کے رجھاتے رہے، جس سے انہےں وہ تمام مقاصدتو حاصل ہوگئے۔ جس کےلئے انہو ںنے بہروپئے کا روپ اختےار کرلےا تھا۔15برس کے آرجے ڈی کے دور اقتدار مےں مسلمانوں کی غربت پر اشک بہانے والے ےہ لےڈر اور ان کے مصاحبےن مالا مال ہوتے رہے وہ زمےن سے آسمان کی بلندی سرکرنے مےں کامےاب ہو گئے مگر رےاست کے تقرےباً 27فےصد مسلمانوں کی حالت لمحہ بھر کے لئے بھی نہےں بدلی،وہ جہاں تھے اس سے بھی نےچے دھنستے رہے۔مگر کےا کےجئے گا کہ جمہوریت مےں سےاست اسی کا نام ہے۔ےہاں
لےڈرو ںکی تمام سرگرمےاں ان کے سےاسی مقاصد کے حصول کے لئے وقف رہتی ہےں نہ کہ عوام الناس کو ترقےات سے سرفراز کرنے کے لئے۔اگرلالویادوکو مسلمانو ںکی زبو ںحالی اور مظلومےت کا حقےقی احساس ہوتا اور مسلمانو ںکےلئے ان کے ذہن و فکر مےں کہےں ہمدردی کا جذبہ ہوتا تو وہ 1987ءمےںبہار مدرسہ بورڈ کے ذرےعہ ملحق کئے گئے 2987مدارس کو منظور کر کے کم از کم دس ہزار مسلمانو ں اور مدارس کے فضلا ءکو روزگارمہےا کراسکتے تھے۔ےہ تو اےک مثال ہے۔تقرےباً تمام سےاسی جماعتو ںکے سربراہان، لےڈران اور ان کی حکومتو ںکا مسلمانوں کے ساتھ ےہی سلوک رہا ہے۔ان کے ذرےعہ وجود مےں لائے جانے والے تمام منصوبے کا ماحصل سےاسی مفادات رہے ہےں۔انہےں اس سے کبھی بھی سرورکار نہےں رہا کہ مسلمانوں ےادےگر اقلےتوں کی خوشحالی درحقےقت کن اسکےموں اور منصوبوںمےں مضمر ہےں۔ان دنوں ےوپی اے پر بھی مسلمانوں کو آسمان کی سےر کرانے کا بھوت سوار ہو چکا ہے، جسے مسلمانوں کو ووٹ بےنک سے زےادہ کوئی اہمےت نہےںدےنی چاہئے۔اس کی وجہ ےہ ہے کہ ےہ مدارس خالص دےنی ادارے ہےں۔ ان کے قےام کا مقصد دنےا کی منفعت سے زےادہ آخرت کی سرخروئی اورمسلم معاشرے کی اسلامی تربےت رہی ہے۔تارےخ شاہد ہے کہ جن مدارس نے بھی اپنے اصلی مقاصد سے انحراف کی کوشش کی وہ مدارس نہےں رہے بلکہ ان کی مثال اس مظلوم طوطے جےسی ہو گئی جس کی چونچ کاٹ دی گئی تھی اور اس کے پر کی تمام سبز تےلےاں نوچ کر پھےنک دی گئی تھیں،پھر بھی اس طوطے کا سوداگر سربازار ےہ بتاتا پھر رہا تھا کہ مےں انسانوں کی بولی سمجھنے والا طوطا بےچ رہا ہوں۔ہم اس ضمن مےں جماعت اسلامی کے ان ادارو ںکا ذکر بھی کرسکتے ہےں جنہےں بانی¿ جماعت شےخ ابوالاعلیٰ مودودی ؒنے دےن کی بقا کی بنےاد قرار دےا تھا۔ ان کے پےشروﺅں نے بعد مےں ان اداروں کی حےثےت ےوں بگاڑی کہ ان کے کاموں کے ساتھ نام بھی بدلتے چلے گئے۔ہمےں ےاد آتا ہے دربھنگہ کا درسگاہ اسلامی،جسے اسلامی تعلےم کے لئے قدر کی نگاہوں سے دےکھا جاتا تھا مگر دنےا کی آمےزش نے اس سے وہ خصوصےت چھےن لی جو درسگاہ اسلامی کی خاص پہچان تھی۔بالآخر اےک دن اےساآیاکہ درسگاہ اسلامی کا نام بھی اس کے دروازے سے کھرچ دےا گےا اور اس کاانگریزی نام ”ےونےورسل اکےڈمی“ کنداں کردےا گےا۔
ہندوستان مےں مدارس کی اہمےت وضرورت کے حوالے سے مفکر اسلام ڈاکٹر علامہ اقبال ؒنے فرماےا تھا کہ ان مدارس کو ان کی حالت پر چھوڑ دو، اگر اس مےں تغےر و تبدےلی لا کر اس کی ہےئت و صورت بدل دی گئی تو اسلام کا ہندوستان مےں بھی وہی حشر ہوگا جو مےں ےوروپ و امرےکہ اور اسپےن مےں دےکھ آےا ہوں۔ےہ بات ہمےشہ ملحوظ نظر رہنی چاہئے کہ مدارس کے قےام کا مقصد دنےا بالکل بھی نہےں ہے ،بلکہ ان اداروں کی حےثےت اس پاسبان کی ہے جو پوری رعاےا کے سو جانے کے بعد اس کی رکھوالی مےں اپنی آنکھےں جلاتا رہتا ہے۔تجربات و مشاہدات اس بات کے شاہد ہےں کہ سرکاری اداروں مےں اسلامیات پڑھنے والے طلبہ نے قابلےت تو پےدا ضرور کرلی،غرور علم مےں انہو ںنے دفتر کے دفتر سےاہ کردئےے اور دنےا کے کلےجے پر اپنے علم کا سکّہ جمانے پر ان کے قلم کو داد عےش بھی ملی، مگر مساجد آباد کرنے والے ان اداروں سے شاےد ہی کبھی پےدا ہوئے۔کالج سے اسلامےات کا درس لےنے والے اپنے قلم کے زور پر منبع علم کہلانے مےں کامےاب ہو گئے مگر اسلام کی ڈوبتی کشتی کو پار لگانے والوں کی صف مےں وہ کہےں بھی نظر نہےں آئے۔جب کبھی اسلام اور حکومت کے درمےان کسی مذہبی معاملہ پر معرکہ آرائی کی نوبت آئی، سرکاری کالج کے اسلامی تربےت ےافتہ حکومت کے موقف کی تائےد کرنے والوں کی صف مےں پےش پےش رہے۔اس کے برعکس مدارس کے ےہی بورےا نشےں اپنی بے بضاعتی اور کسمپرسی کے باوجود پےٹ پر پتھر باندھ کر سربکف اسلام کی تعلےم کو سربلند رکھنے کے لئے مصائب سے نبردآزما رہے۔
ےہ امر بھی قابل توجہ ہے کہ جہا ںجہاں بھی دےنی مدارس سرکار کے اثر و رسوخ مےں آئے وہا ںسے دےن خاموشی سے رخصت ہو گےا۔ان ادارو ںمےں نہ دےن کی کوئی رمق باقی رہی، نہ اسلام کی سربلندی کے لئے اپنی زندگی کھپانے والوں کی جماعت۔سچر کمےٹی والوں کو شاےد اس بات کا پتہ نہ ہو کہ ےہ چار فےصد بچے جو دےنی مدارس مےں قال اللہ اور قال الرسول کا درس لے رہے ہےں ےہ ہمارے معاشرے کی نگاہ مےں آسمان کے فرشتوں سے بھی زےادہ محترم اور مقدس ہےں۔ہم انہےںسرکار کی تحوےل مےں دے کر اپنے معاشرے کو دےن سے جدا کردےنے کا تصور بھی نہےں کرسکتے۔تجربات شاہد ہےں کہ جہاں جہاں بورڈ کے مدارس قائم ہےں،ان سے ملحق مدارس مےں علم اور دےن کا تصور ہمےشہ کے لئے رخصت ہو چکا ہے۔باصلاحےت اور اہل حاملےن علم نبوت کو ان اداروں مےں محض اس لئے مواقع نہےں مل سکے کہ ان کی مٹھےاں سبز نوٹوں سے خالی تھےں۔اس کے برعکس ان سرکاری اداروں مےں پےسوں کی بنےا دپر علم سے کوڑے سماج سے نکالے ہوئے ان افراد کا قبضہ ہو گےا، جنہےں دےن و اےمان ،کلمہ اور قرآن سے زےادہ متاع دنےا عزےز تھی۔اس وقت ہندوستان کی تقرےباً 8رےاستوں مےں سرکار کے زےر انتظام مدارس بورڈ کام کررہے ہےں مگر آپ خود مشاہدہ کرلےجئے ان مدارس مےں اہل اللہ اور دےن اسلام کی سربلندی کے لئے کُڑھنے اورتڑپنے والوں کی مسندےں آراستہ ہےں ےا اپنی دنےا سجانے والوں کی؟جن لوگو ںکو مدارس بورڈ کے مخالفےن پر ےہ اعتراض ہے کہ ان لوگو ںکے اختلاف کی وجہ مدارس کے چندے مےں خرد برد کا انکشاف ہوجانے کا خوف ہے، انہےں جان لےنا چاہئے کہ ےہ دےنی ادارے سرکاری مدارس کے خرد برد کے مقابلے مےں آٹے مےں نمک برابر بھی نہےں ہو سکتے۔اترپردےش سے بنگال تک کا سفر کرلےجئے۔ سےکڑوں بورڈ کے مدارس اےسے ہےں جہاں صدر مدرس سے لے کر اےک ادنیٰ ملازم تک وہی ہو سکتا ہے جو مدرسہ کی کمےٹی کے ذمہ دارو ں کا عزےز و اقارب ہو۔اس کے برعکس ان مدارس مےں جو سرکار کی مداخلت سے آزاد ہےں وہاں منصب کے لئے تو اقربا کو فوقےت ہو سکتی ہے مگر تعلےم کے لئے رشتہ دارےاں نہےں دےکھی جاتیں۔وہاں انہےں افراد کو مواقع ملتے ہےں جن کے اندر دےن کا پختہ علم اور پڑھانے کا عملی تجربہ ہو۔مگر سرکار کی تحوےل مےں جانے کے بعد پڑھانے والوں مےں صلاحےتےں نہےں دےکھی جائےں گی وہاں تو پےسو ںکی بنےاد پر جاہلوں کی کھےپ مدارس مےں داخل کردی جائےں گی۔لہذا حکومت کو مدارس کے سلسلے مےں کوئی بھی قدم اٹھانے سے پہلے صلاح و مشورہ کے لئے مدارس کے ان بورےاں نشےنوں کو دعوت دےنی چاہئے جن کی زندگی کا مقصد دےن کی سربلندی ہے نہ کہ نام نہاد مسلم ممبران پارلےمنٹ کوجنہےں ےہ بھی معلوم نہےں کہ مدارس کے قےام کا مقصد کےا ہے؟
قابل غور ہے کہ جو کانگرےس مسلمانوں کاحق چھےن لےنے مےں ےقےن رکھتی ہووہ مسلمانو ںپر اپنے مفاد کے علاوہ کےا نوازش کرسکتی ہے؟اگر کپل سبل ےا کانگرےس کے دےگر لےڈران کے دلوں مےں مسلمانوںکے لئے حقےقی ہمدردی ہے تو انہےں وہ ادارے مسلمانوںکے حوالے کردےنے چاہئےں جو کانگرےس نے بدقسمتی سے مسلمانو ںسے چھےن لےا ہے۔ہم بات کررہے ہےں علی گڑھ مسلم ےونےورسٹی اور جامعہ ملےہ کے اقلےتی کردار کی۔ہمےں سوچنا ہوگا کہ جو کانگرےس ہماری بنی بنائی درسگاہ کو ظلماً چھےن لےتی ہو وہ ہمیں دے کر خوشی کےسے محسوس کرےگی۔ لہذا مدرسہ بورڈ کے پروپےگنڈے کو سےاسی منفعت کے حصول سے زےادہ کوئی نام نہےں دےا جاسکتا۔qq
موبائل: 09312017945

wo keya dega chheen lena jiska mazhab hai